UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

माध्यमिक स्कूलों में अब हर महीने कराई जाएगी परीक्षा


अमृत विचार: माध्यमिक स्कूलों में सीबीएसई की तरह हर महीने बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसे लेकर शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। अब हर महीने पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को मासिक परीक्षा देनी होगी ताकि मूल्यांकन कर उनका शैक्षिक स्तर का पता लगाया जा सके।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस परीक्षा में छात्रों से सिर्फ विस्तृत उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे। इसके लिए तैयार रुपरेखा के मुताबिक जुलाई से फरवरी के बीच परीक्षा और मूल्यांकन का समय निर्धारित किया गया है। कैलेंडर के अनुसार अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के लिए भी समय निर्धारित कि गया है। अर्द्धवार्षिक और वार्षिक के अलावा मासिक परीक्षा के अंक भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.



इन महीनों में होगी परीक्षा

• अगस्त के अंतिम सप्ताह में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर

• सितंबर के अंतिम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक, प्रयोगात्मक परीक्षाएं

• अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में सितंबर तक अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा

नवंबर के अंतिम सप्ताह में पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट

• दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट

• एक जनवरी के तृतीय सप्ताह में कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन

• फरवरी में बोर्ड परीक्षा का आयोजन

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more