UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को मिल सकती है मंजूरी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन व बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाने की मंजूरी मिल सकती है।


कैबिनेट में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। बैठक में पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मॉडल पर देने के प्रस्ताव, फार्मास्युटिकल नीति व सौर ऊर्जा नीति में बदलाव से जुड़े प्रस्ताव, ऊर्जा, जलशक्ति, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा व कृषि सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं।
अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भी सहूलियतों का एलान हो सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more