बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई महिला शिक्षिका स्कूल मे चमकीले कपड़े पहन कर नहीं जाएंगी. इसके साथ ही भड़कीले वस्त्र भी पहनकर नहीं जाएंगी, ऐसा करने पर उनका वेतन काट लिया जाएगा. वहीं, इस नए आदेश पर जिला के शिक्षकों मे आक्रोश है. कई शिक्षक ने कहा सरकार मूल समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है. शिक्षकों को लेकर केवल आदेश निर्गत कर उसको मानसिक दबाब देने की कोशिश कर रही है।
UpdateMarts•Com
Follow Channel

