UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

स्कूल में हुआ राजनीतिक कार्यक्रम, प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा



जरवल (बहराइच) । विकास खंड जरवल ग्राम पंचायत हसना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी की है। वहीं लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। जरवल विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हंसना में रविवार को अवकाश था।

अवकाश के दौरान बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कैस हो गया। इसके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्टी ने के नेताओं के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता भी दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो का संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more