UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए राजनाथ सिंह से मिले इप्सेफ पदाधिकारी



लखनऊ। इप्सेफ का एक प्रतिनिधिमंडल पुरानी पेंशन बहाली, राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिला। रक्षामंत्री ने कहा कि इसके लिए आंदोलन की आवश्यकता नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली पर कमेटी की संस्तुतियां मिलते ही केंद्र सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी।

इप्सेफ के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने बताया कि रक्षामंत्री ने यह भी बताया कि आउटसोसिंग / संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा नियमावली व राष्ट्रीय वेतन आयोग गठित करने पर भी केंद्र जल्द प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द हमारी मांगों पर कार्यवाही न हुई तो सितंबर-अक्टूबर में रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, सतीश कुमार पांडेय, केके सचान, संदीप बडोला, सुनील यादव आदि शामिल थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more