UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

यूपी में तीन बड़ी भर्ती जल्द समय रहते भरें ओटीआर


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रतियोगी छात्रों को जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा, अपर निजी सचिव (एपीएस) और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है और इन भर्तियों के लिए जल्द आवेदन शुरू होंगे।


परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि विज्ञापनों से पहले ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन-एकल अवसरीय पंजीकरण) कराते हुए ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें, ताकि ऑनलाइन आवेदन से वंचित न हों। इससे पहले एपीएस भर्ती का विज्ञापन 2013 में आया था, लेकिन विवाद के कारण परीक्षा निरस्त करते हुए पुनर्परीक्षा का निर्णय लिया गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more