UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे हजारों छात्र


समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे हजारों छात्र
लखनऊ,। बीबीएयू में सीयूईटी के तहत यूजी-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया के रजिस्ट्रेशन में छात्रों को समर्थ पोर्टल पर दिक्कतें आ रही हैं। शैक्षिक योग्यता, एक तय समय सीमा का जाति प्रमाण पत्र मांगने और आरक्षित श्रेणी से फीस ली जा रही है।


बीबीएयू के अंबेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (एयूडीएसयू) ने समर्थ पोर्टल में आ रही खामी समेत दूसरी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया। परीक्षा नियंत्रक ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संगठन की मांग पर विवि ने स्नातक में प्रवेश पंजीकरण की विस्तारित करके अंतिम तिथि छह अगस्त कर दी है। बीबीएयू में सत्र2023-24 की स्नातक-परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं। पूरा काम समर्थ पोर्टल पर हो रहा हैं। छात्र नेता धीरज कुमार ने बताया कि कि विवि चयन करने वाले हजारों छात्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more