UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 August 2023

समय से निपुण लक्ष्य हासिल करें शिक्षक : बीएसए



बहराइच । शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक शंकर इंटर कॉलेज नानपारा में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि बीएसए अव्यक्त राम तिवारी रहे।



 बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रेरणा पोर्टल तथा निपुण भारत मॉनिटरिंग पोर्टल से प्राप्त डाटा आधारित समीक्षा की। बैठक में बच्चों के शत-प्रतिशत उपस्थिति, आधार नामांकन, परिवार सर्वेक्षण डाटा की समयबद्ध पोर्टल पर फीडिंग आदि के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more