02 September 2023

गणित की किट के प्रयोग की बताई विधियां


बहराइच) : परिषदीय विद्यालयों के 522 शिक्षकों का गणित किट का तीन दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण डायट में संचालित किया जा रहा है। चार बैच का 50-50 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। पयागपुर के 36, विशेश्वरगंज के 32, हुजूरपुर के 32, जरवल के 45, कैसरगंज के 35 तथा फखरपुर के 33 शिक्षक शामिल रहे।

शुक्रवार से महसी के 35, तजवापुर के 35, शिवपुर के 40 शिक्षकों के गणित में प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। विद्यालय में गणित किट विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है। टाइल्स, ब्लाक्स, खेल मुद्रा, संख्या कार्ड, स्थानीय मान कार्ड, डोमिनो संख्या कार्ड, घड़ी तथा रस्सी आदि शामिल हैं। इसके माध्यम से शिक्षक बच्चों को रोचक ढंग से खेल-खेल में गणित सिखाएंगे। डायट प्राचार्य उदयराज ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को कहा। संगीता, पवन कुमार शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ल ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर दशरथ यादव, विजय उपाध्याय जयसुखलाल मिश्र, सुरेश कुमार यादव और गुलफिशा मुख्तार आदि मौजूद रहे।



राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाएंगे शिक्षक हेमंत

संसू, बलहा (बहराइच) : चंदनपुर खास के अध्यापक हेमंत यादव को राज्य शिक्षक पुरस्कार के चुना गया है, उन्हें शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। हेमंत का चयन 2015 में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर खास में हुआ था। वे मूलतः शिकोहाबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए नित्य नए तरीके अपनाए। उन्होंने स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा, हेमंत यादव आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नवाचार, साक्षर अभियान को वरियता दी। बाढ़ के समय भी नाव के सहारे गांव जाकर बच्चों को पढ़ाया। इससे पहले उन्हें एजुकेशन लीडर सम्मान, राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिल चुका है। इस सम्मान के लिए चयनित होने पर शिक्षक हेमंत को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने बधाई दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more