UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 October 2023

शिक्षकों ने निदेशालय घेरा, डीजी सख्त


पुरानी पेंशन, पदोन्नति, कैशलेस इलाज समेत कई समस्याओं को लेकर हजारों शिक्षकों ने निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने अफसरों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नाराज शिक्षकों ने स्कूल महानिदेशक समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर एक महीने के भीतर विचार नहीं हुआ तो बड़ा आन्दोलन करेंगे।



डीजी ने पूछा, आखिर सामूहिक अवकाश कैसे दिया गया

लखनऊ। प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूलों से एक दिन का अवकाश लेकर महानिदेशालय में धरना देने पहुंचे शिक्षकों के रवैए पर स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कड़ी नाराज़गी जताई। बीएसए को कड़ा पत्र लिखते हुए पूछा है कि आखिर सामूहिक अवकाश कैसे दिया गया और मुख्यालय को सूचना क्यों नहीं दी गई। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more