UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 October 2023

नामचीन स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही पुलिस, सीपी ऑफिस पहुंची पीड़िता


कानपुर में कैंट क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट नजीराबाद पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। इससे हताश होकर शिक्षिका गुरुवार को सीपी ऑफिस पहुंची। शिक्षिका के मुताबिक 20 सितंबर को वह कुत्तों को खाना खिलाने जा रही थी। उसी दौरान मकान के निचले तल में रहने वाले कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की।





शोर मचाने पर उनके पिता घर से निकले और एतराज जताया। इस पर आरोपियों ने पिता को पीट दिया। 25 सितंबर को वह घर से स्कूल जा रही थी। तब भी आरोपियों ने परेशान किया। शिक्षिका का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।



मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग, डीसीपी, एडीसीपी को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इससे परेशान शिक्षिका बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। पुलिस आयुक्त के स्टॉफ अफसर अशोक कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम में रुबरू कराया। स्टॉफ अफसर ने एसीपी स्वरूपनगर संजय सिंह को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more