UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 October 2023

लखनऊ में उमड़ी शिक्षकों की भीड़, अफसरों के माथे पर बल ➡️अवकाश को लेकर स्कूलों के निरीक्षण का आदेश जारी


प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को भारी संख्या में शिक्षक लखनऊ पहुंचे। इसे देख अफसरों के माथे पर बल पड़ गए। प्रशासन ने बीएसए और डायट प्राचार्य को फोनकर नाराजगी जताई कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को छुट्टी कैसे मिली। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है।


सोमवार को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे। उनकी उमड़ी भीड़ देखकर
अफसरों का पारा गरम हो गया। उन्होंने बीएसए और डायट प्राचार्य को फोनकर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण कराने को कहा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को टीमें स्कूलों का निरीक्षण करेंगी शिक्षक संघ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। बीते दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरने में शिक्षक और कर्मचारियों की उमड़ी भीड़ से उनका उत्साह दोगुना बढ़ गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more