UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 October 2023

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, एसडीएम ने प्रश्न पूछकर जाना बच्चों की पढ़ाई का स्तर


एसडीएम कल्पना जायसवाल ने प्राथमिक विद्यालय एवं गोशाला का औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर पढ़ाई के स्तर की जांच की तो वहीं स्कूल की व्यवस्था को भी देखा। 




तहसील क्षेत्र के गांव दिसौली गंज में प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी व गणित के कई प्रश्न किया, जिसके बच्चों ने सटीक उत्तर दिए। स्टाफ ने 100 बच्चों का पंजीकरण बताया, जिसमें 45 बच्चे उपस्थित मिले। 





एसडीएम को ग्रामवासियों ने रोककर स्कूल के सामने गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने के करण बच्चों को निकलने में हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया।



यह भी बताया कि मैदान में लगे विद्युत पोल के तार में करंट आने की संभावना रहती है। यात्री शेड के ऊपर से जा रही 33 हजार वोल्ट की लाइन का सपोर्टिंग तार टूटकर गिर गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। यह देख एसडीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने गांव खजुरिया में बनी अस्थायी गोशाला का भी निरीक्षण किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more