UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 November 2023

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित, दो चरणों में होगा संपन्न

 

यूपी बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से! 25 जनवरी से पूर्व कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा करा लेने का निर्देश जारी!


यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित, दो चरणों में होगा संपन्न


यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होकर दो चरणों में 9 फरवरी तक चलेंगी। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने शुक्रवार को प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी व गोरखपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक कराई जाएगी। 



वहीं विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 12 जनवरी के बीच कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय स्तर पर होने वाली कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी तक होगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक स्कूलों के प्रधानाचार्य बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके लिए पोर्टल दस जनवरी से चालू होगा। 2024 की इंटर परीक्षा के लिए 25,60,882 (14,12,806 बालिक व 11,48,076 बालिका) पंजीकृत हैं।


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल


प्रयागराज। इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं पिछले सालों की तरह सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। प्रधानाचार्य रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखेंगे और मांगे जाने पर बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। हाईस्कूल का प्रोजेक्ट आधारित आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर कराया जाएगा। हाईस्कूल के प्राइवेट छात्र अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more