हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 December 2023

शिक्षिका बच्चों को मिट्टी की खोदाई कराने ले गई अपने घर

 चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका बच्चों को गमलों के लिए मिट्टी खोदाई कराने अपने साथ ले गई। बच्चों छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे, तो परिजन परेशान हो गए। प्रधानाध्यापक की सूचना पर शिक्षिका ने बच्चों को घर छुड़वाया ।



परिषदीय विद्यालयाें की छुट्टी तीन बजे हो जाती है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव में छुट्टी के बाद कुछ बच्चे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद अभिभावक शिक्षकों का नंबर ढूंढ़ते रहे। प्रधानाध्यापक से संपर्क किया तो पता चला कि स्कूल की एक अध्यापिका ने स्कूल की क्यारी से दो कट्टे मिट्टी अपने घर के गमलों के लिए बच्चों से निकलवाई थी। इसके बाद शिक्षिका बच्चों को साथ लेकर चली गई। बताया कि एक बच्चा अपना ई-रिक्शा लेकर गया था। कुछ देर के बाद बच्चे ई-रिक्शा से घर पहुंच गए। स्कूल प्रधानाध्यापक ने बच्चों के बाहर जाने की बात से इन्कार किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more