हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 February 2024

शिक्षक संघ पांडेय गुट की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू



आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला संगठन का वार्षिक निर्वाचन चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल की देख-रेख में सम्पन्न हो रहा है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रानी शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को शैक्षिक संगोष्ठी होगी।



 इसके लिए एक दिन का विशेष अवकाश अनुमन्य किया है। जिलामंत्री अरुण गौतम ने अवगत कराया कि 8 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सुबह किया गया। आपत्तियों की प्राप्ति, निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित किया गया। नामांकन 9 फरवरी को मध्यान्ह 12 से 1 बजे के मध्य होंगे। आवश्यक होने पर 10 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। डॉ .भोज कुमार शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, एस सैमसन, सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, भीष्म पाल सिंह, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more