हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 February 2024

प्राथमिक विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक और शिक्षक को पीटा, सहमे बच्चे

 

लालगंज,  संग्रामगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अर्रों में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापक और सहायक की पिटाई कर दी। घटना से बच्चे सहम गए।



प्राथमिक विद्यालय अर्रों में शुक्रवार सुबह शिक्षण कार्य चल रहा था। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार, शिक्षक आदित्य नारायण शुक्ल अलग-अलग कक्षाओं में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान चार लोग स्कूल में पहुंचे। प्रधानाध्यापक को जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल की जमीन को लेकर विवाद है। इसके कारण ही उसने तीन अन्य लोगों के साथ हमला किया। प्रधानाध्यापक ने एक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ सत्येन्द्र भदौरिया ने कहा कि घटना की सूचना है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more