2911 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से डाला वोट



प्रयागराज। मतदान में ड्यूटी करने वाले 2911 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के दौरान मताधिकार का उपयोग किया। फूलपुर संसदीय सीट के लिए 1705 तथा इलाहाबाद में 1206 बैलेट से वोट पड़े। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का मंगलवार को प्रशिक्षण होगा। कर्मचारी इस दौरान मताधिकार का भी उपयोग कर सकेंगे।


करीब 24 हजार मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 18 मई तक चला। इस दौरान उनके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की भी व्यवस्था की गई थी। इन पांच दिनों में फूलपुर 1705 तथा इलाहाबाद में 1206 कर्मचारियों ने वोट डाले।

85 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा प्रधान की गई थी। इसका विकल्प भरने वाले

फूलपुर में 1705 व 1206 वोट पड़े अनुपस्थित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कल, मतदान भी कर सकेंगे

मतदाताओं के शनिवार और रविवार को घर- घर जाकर वोट डलवाए गए। इस फूलपुर में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 74 तथा 41 दिव्यांग मतदाता ने वोट डाले। वहीं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 55 तथा 33 दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाले। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पांच दिन के प्रशिक्षण के दौरान करीब पांच सौ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उन्हें मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि इस दौरान वे मताधिकार का भी उपयोग कर सकेंगे