UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 May 2024

प्रेरणा डीबीटी एप पर आधार सीडिंग में गुरुजी के सामने अधिकारी हुए फिसड्डी

 लखनऊ, 

डीबीटी के माध्यम से यूनीफार्म का पैसा बैंक खातों में भेजे जाने के लिए बैंक एकाउन्ट से आधार सीडिंग के वेरीफिकेशन के मामले में शिक्षकों ने बाजी मार ली है। करीब 95 फीसदी शिक्षकों ने वेरीफिकेशन का कार्य पूरा कर लिया है जबकि ब्लाक एवं जिले स्तर पर यह कार्य एक चौथाई भी पूरा नहीं हो सका है और डाटा वेरीफिकेशन का अधिकांश कार्य पेंडिंग है। स्कूल महानिदेशालय ने इसे गम्भीरता से लेते हुए सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़ा पत्र लिखा है।




साथ ही हिदायत दी है कि ब्लाक व जिले स्तर पर इस कार्य को हर हाल में इस माह के अन्त तक पूरा कर लिया जाए। दूसरी तरफ शिक्षक संगठनों ने अधिकारियों के स्तर पर वेरीफिकेशन के कार्य लंबित होने के लिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का आरोप है कि लापरवाही या चूक के लिए केवल शिक्षकों को ही दंडित किया जाता है जबकि अधिकारियों की ओर से एक होने पर लीपापोती कर मामला को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more