UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 May 2024

PRIMARY KA MASTER : बेसिक शिक्षकों को इसी हफ्ते मिलेंगे सिम

 


हरदोई,

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को बिना आईडी वाले सिम कार्ड इसी हफ्ते मुहैया कराएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।




जिले में 19 विकास खंडों व 13 नगरीय निकाय क्षेत्रों में 3446 परिषदीय स्कूल हैं। यहां पर बीते शैक्षिक सत्र में विभाग की तरफ से 5212 टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। अब हर टेबलेट के लिए एक सिमकार्ड विभाग की तरफ से दिया जाएगा। इससे करीब 75 जीबी डाटा हर महीने मुफ्त में मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग को इस सिम को रिचार्ज करने के लिए दो सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से बजट का आवंटन भी हो गया है।



बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्क आर्डर हो गया है। एक-दो दिन के अंदर सिम प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद शिक्षकों को उपलब्ध करा दिये जाएंगे। इसी सप्ताह सिम एक्टीवेट भी हो जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार टेबलेट के जरिए ही सिम का इस्तेमाल होगा। विभागीय योजनाओं का संचालन इसी सिम के जरिए शिक्षक कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more