हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 May 2024

PRIMARY KA MASTER: निर्वाचन ड्यूटी से गायब पांच शिक्षकों का वेतन बाधित

 सुल्तानपुर, लोकसभा सामन्य निर्वाचन 2024 के छठे चरण में जनपद के पांच शिक्षक कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन बाधित किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।





बीएसए की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन पांच शिक्षक कार्मिको को निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित रहने, निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने के कारण जयसिंहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वैदहा की सहायक अध्यापिका श्रद्धा सिंह, धनपतगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली के सहायक अध्यापक अखंड प्रताप, धनपतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जज्जौर के सहायक अध्यापक सुनील यादव, लम्भुआ ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय सरैया की प्रधानाध्यापिका मधुबाला सिंह और कूरेभार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भीख पाण्डेय का पुरवा के सहायक अध्यापक मिथुन कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से बाधित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more