UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 May 2024

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की स्थानांतरण सत्र शून्य करने की मांग



लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमेल भेजकर 2024-25 के वर्तमान स्थानांतरण सत्र को शून्य घोषित करने की मांग की है।

जेएन तिवारी ने कहा है कि राज्य कर्मचारी गत पांच महीने से लोकसभा चुनाव के महापर्व में निष्ठापूर्वक अपने सीएम को भेजा ईमेल, चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की थकान का दिया हवाला कर्तव्यों के निर्वहन में लगे हैं। अब चुनाव समाप्ति की ओर है। वहीं कर्मचारी शारीरिक व मानसिक रूप से थके हुए हैं। इस दौरान यदि उनको स्थानांतरित कर दिया जाएगा तो सरकारी कामकाज में व्यवधान आ सकता है। वैसे भी स्थानांतरण नीति से केवल जिलों में कार्य करने वाले कर्मचारी ही प्रभावित होते हैं। विभाग अध्यक्ष व सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों का स्थानांतरण होता ही है।


उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि लोकसभा चुनाव के बाद स्थानांतरण सत्र शून्य करके कर्मचारियों को राहत दी जाए। विशेष परिस्थितियों में खाली स्थानों पर समायोजन, पति-पत्नी का एक साथ समायोजन, विकलांग बच्चों के माता-पिता का समायोजन, जैसे आवश्यक स्थानांतरण के निर्देश दिए जा सकते हैं। संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने बताया है कि इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more