UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 May 2024

बेसिक शिक्षा विभाग कराएगा विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों के परिवारों का सर्वेक्षण


प्रतापगढ़। विद्यालय की दहलीज से दूर नौनिहालों को चिह्नित किया जाएगा। नौनिहालों के परिवार का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। इसको लेकर परिषदीय विद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 17 जून से सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। जिले में कुल 2264 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 667 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।

शैक्षिक सत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण व नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शारदा कार्यक्रम के तहत बच्चों के परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो


चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 17 जून से प्रारंभ होकर 17 जुलाई तक चलेगा। दूसरा चरण पहली अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्कूल प्रधानाध्यापक अपने क्षेत्र में स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित करेंगे। इसके बाद बच्चों का विद्यालय में दाखिला कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल न आने वाले बच्चों के परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा। उसके बाद बच्चों का दाखिला विद्यालय में किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more