अगले माह आ सकती है सीजीएल की भर्ती



प्रयागराज। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)-2024 भर्ती का विज्ञापन कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जून में जारी कर सकता है। इस बार इसमें पदों की संख्या तीन हजार हो सकती है। इससे पहले मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार की भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष सीजीएल की भर्ती का विज्ञापन अप्रैल में जारी कर दिया गया था। वह भर्ती दिसंबर तक पूरी कर ली गई थी।
उसमें 7,859 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। उससे पहले 2022 में इस परीक्षा के जरिये 36,001 पदों पर भर्ती हुई थी। सीजीएल के इतिहास में पहली बार इतने अधिक पदों पर भर्ती हुई थी। इस भर्ती के जरिये केंद्र सरकार के विभागों में युवाओं का चयन हुआ है। इस बार चुनाव के चलते अब तक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। चुनाव प्रक्रिया चार जून को पूरी हो जाएगी। उसके बाद एसएससी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।