हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2024

जून में होंगे परिषदीय शिक्षकों के ट्रांसफर, जल्द खुलेगा पोर्टल



देवरिया। उप्र वीटीसी शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परिसर स्थित शिक्षक रैन बसेरा में हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जून माह में परिषदीय शिक्षकों के ट्रांसफर होंगे। इसके आवेदन के लिए विभाग पोर्टल जल्द खोलेगा।


उन्होंने कहा कि संघ के प्रतिनिधि मंडल की महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा व निदेशक बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश शंकर के साथ 9 मई को शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में सहमति बनी है। कहा कि विभाग शिक्षकों का जनपद अंदर व बाहर सामान्य व पारस्परिक ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग पोर्टल खोलने के लिए जल्द चुनाव आयोग से आग्रह करेगा।

अनुमति मिलते ही पोर्टल खोल कर शिक्षकों से आवेदन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक व शिक्षा मित्रों सहित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की कई और समस्याओं के निदान पर भी वार्ता हुई है, परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more