सोशल मीडिया पर वायरल फोटोग्राफ के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बाबाखेडा विकासखण्ड बिछिया जनपद उन्नाव के परिसर में बिना समक्ष अधिकारी की अनुमति के संगीतवादन आदि होना परिलक्षित पाये जाने, विद्यालय के बरामदे का गेट खुला रखने, विद्यालय की चाहरदीवारी का गेट खुला पाये जाने से यह परिलक्षित होता है कि विद्यालय प्र०अ० / इंचार्ज सहायक अध्यापक की मौखिक सहमति के आधार पर किया गया है जो विभागीय नियमों के सर्वथा विपरीत है।

