UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 May 2025

बंद मिले स्कूल, तीन प्रधानाध्यापक निलंबित



सुल्तानपुर। बीएसए के निरीक्षण में दो प्राथमिक विद्यालय बंद मिले, जबकि तीसरे स्कूल में प्रधानाध्यापक गायब मिले और पठन-पाठन संतोषजनक नहीं मिला। बीएसए ने तीनों प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। 








बृहस्पतिवार को बीएसए उपेंद्र गुप्ता लंभुआ विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर पहुंचे। जहां विद्यालय समय से पहले बंदकर प्रधानाध्यापक व शिक्षक गायब थे। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक राकेश मणि पांडेय को निलंबित कर दिया। वे प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर पहुंचे। यहां भी विद्यालय बंद मिला। जानकारी पर पता चला कि विद्यालय काफी पहले बंद हो जाता है। 





बीएसए ने प्रधानाध्यापक नीरज कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया। यहां से वे प्राथमिक विद्यालय पथरा रघुनाथपुर पहुंचे। यहां स्कूल खुला था, प्रधानाध्यापक अनुपस्थित थे। रसोइया और शिक्षामित्र मौके पर मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। 


बुधवार को कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय मलवा को निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी ने किया था। दूबेपुर के कंपोजिट विद्यालय उगईपुर का निरीक्षण भी किया गया था। दोनों जगह पर पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। यहां के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। 


बीएसए ने बताया कि कई जगहों से शिकायतें मिलीं कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़कर गायब रहते हैं। जिसके बाद निरीक्षण किया गया। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more