UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 May 2025

बेसिक स्कूल में अनुदेशकों को इश्क करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पीटा

पीलीभीत,  परिषदीय स्कूल में एक अनुदेशक को अपनी महिला साथी अनुदेशक से इश्क करना काफी महंगा पड़ गया। बच्चों की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने अनुदेशक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि इस संबंध में पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में पीलीभीत निवासी एक गैर समुदाय का अनुदेशक तैनात है। उसी स्कूल में एक विशेष समुदाय की महिला अनुदेशक तैनात है। ग्रामीणों ने बताया कि काफी दोनों के दोनों के बीच इश्क चल रहा है। दोनों अनुदेशक स्कूल में ही रोमांश करने लगते है। कई बार बच्चों ने देख और घर जाकर अभिभावकों को भी बताया।




गांव पुन्नापुर निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री उसी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। पुरुष अनुदेशक ने कुछ दिन पहले उसे कुछ मिला हुआ समोसा खाने को दिया। जिससे वह डर गई। घर आकर उसने घटना बताई। डर के कारण कई दिनों तक उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया। एक ग्रामीण ने बताया कि अनुदेशक का रवैया बिल्कुल अगल है। जबकि उस स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा काफी बड़ी हैं, इसके बाद भी उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। 30 अप्रैल को दोनों अनुदेशक स्कूल के एक कमरे में इश्क फरमा रहे थे। इसी दौरान दोनों को बच्चों ने देख लिया। बच्चों ने घर जाकर उसकी करतूत परिजनों को बताई। इस पर ग्रामीण आग बबूला हो गए और बड़ी संख्या में एकत्र होकर स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने स्कूल जाकर अनुदेशक को बाहर बुलाया और जमकर पिटाई कर दी। प्रधानाध्यपक ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अनुदेशक को बचाया। पुलिस उसे अपने साथ ले आई। मगर किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी। तभी पुलिस ने उसे छोड़ दिया। मामला काफी चर्चा में है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more