हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2025

तत्कालीन बीएसए के खिलाफ की जाएगी जांच


लखनऊ। शासन ने चित्रकूट में तत्कालीन बीएसए रमेश कुमार तिवारी द्वारा शिक्षकों को शासनादेश के विपरीत श्रवण दिव्यांगता के आधार पर वाहन भत्ता देने पर प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। इसके तहत उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।


बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तत्कालीन बीएसए ने छह माई 20008 से 16 जुलाई 2012 के दौरान शिक्षकों को निहित प्रावधानों के विपरीत श्रवण दिव्यांगता के आधार पर वाहन भत्ता दिए जाने के मामले में अनुशासनिक कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया है। उनके खिलाफ जांच के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक चित्रकूट मंडल को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more