UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू 2.39 लाख सीटों पर होगा प्रवेश

 प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण-2025 में प्रवेश के लिए सोमवार से ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के 67 डायट की 10,600 सीटों और 3,304 निजी व अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 सीटों सहित कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है।



पहले दिन शाम तक 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने संस्थानों के विकल्प भर दिए। पहले चरण में रैंक 1 से 20 हजार तक के अभ्यर्थी बुधवार तक कॉलेज विकल्प भर सकेंगे। इनका संस्थान आवंटन 15 जनवरी को जारी किया जाएगा।


इसके बाद 15 से 18 जनवरी तक 20,001 से 70,000 रैंक तक के अभ्यर्थियों तथा पूर्व में विकल्प न भर पाने वाले अभ्यर्थियों को विकल्प भरने का अवसर मिलेगा। इनका संस्थान आवंटन 19 जनवरी को घोषित किया जाएगा।


तीसरे चरण में 19 से 22 जनवरी तक 70,001 से 1,24,230 रैंक तक के अभ्यर्थी और पहले चरणों में विकल्प न भर पाने वाले अभ्यर्थी कॉलेज विकल्प भर सकेंगे। इनका संस्थान आवंटन 23 जनवरी को जारी होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जनवरी की शाम छह बजे तक संबंधित संस्थानों में प्रवेश लेना होगा।


दूसरे चरण की काउंसलिंग पांच फरवरी से शुरू होगी, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more