UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

UPTET UPDAT: 16 दिन बाद टीईटी, केंद्रों का पता नहीं


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमित बैठक मंगलवार को होगी। इसमें कई अहम विषयों पर चर्चा की उम्मीद है। हालांकि 16 दिन बाद 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। चयन आयोग ने एक अगस्त को 29-30 जनवरी को टीईटी कराने की सूचना सार्वजनिक की थी।


पांच महीने बीतने के बावजूद अब तक कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं हुई है कि परीक्षा समय से होगी या नहीं। वर्तमान परिस्थितियों में एक बात तो तय हो चुकी है कि 29-30 जनवरी को टीईटी कराना असंभव है। अब तक न तो परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ है और न ही जिले के अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं। नियमानुसार परीक्षा से दस दिन पहले यानि 18 जनवरी को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी होने चाहिए। हालांकि ऐसी कोई तैयारी चयन आयोग के स्तर से नहीं है। मंगलवार को अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विभिन्न एजेंसियों से होने वाले समझौता (एमओयू), विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों की निरस्त परीक्षा आदि के संबंध में चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more