UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

शिक्षामित्रों ने मानदेय भुगतान व समायोजन प्रक्रिया तेज करने की उठाई मांग



अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्रों ने मानदेय के समय पर भुगतान और मूल विद्यालय में स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ एवं शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिक्षामित्रों को प्रत्येक माह मानदेय समय से नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक राम कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में भुगतान में लगातार देरी हो रही है, जबकि प्रथम माह में ही मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानांतरण/समायोजन के बाद शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय में वापसी की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की।


उन्होंने कहा कि भुगतान में अनावश्यक विलंब और समायोजन प्रक्रिया में देरी से शिक्षामित्रों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से मांग की गई है कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।


इस अवसर पर शिक्षक संघ एवं शिक्षामित्र संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more