UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ छेड़ी मुहिम


प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में हुई व्यापक अनियमितताओं के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों ने अब परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। सोमवार को प्रतियोगी छात्रों ने ई-मेल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।



छात्रों ने बताया कि परीक्षा रद्द होना एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन जब तक परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य दोषी कर्मचारियों को पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह मुहिम जारी रहेगी। छात्रों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more