UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

UPTET NEWS: शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक में आज टीईटी पर अहम फैसला संभव


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की मंगलवार को होने वाली बैठक में टीईटी को लेकर बड़ा निर्णय लेने की संभावना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार टीईटी 29 और 30 जनवरी को होनी है, लेकिन अब तक तैयारी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।



आयोग की ओर से पीजीटी के 624 और टीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जिनकी परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित हो चुकी हैं। टीईटी परीक्षा के बाद आयोग का अध्यक्ष बनने वाले केके शर्मा की अध्यक्षता में कई बैठकें हुईं, लेकिन टीईटी और पीजीटी को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है।


सूत्रों के अनुसार, 13 जनवरी को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा संभव है। आयोग पूर्व की बैठकों में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और समयबद्ध बनाने से जुड़े कई अहम फैसले ले चुका है। इसके अलावा बैठक में हाल ही में निरस्त की गई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा पर भी चर्चा होने की संभावना है।


आयोग के अपर सचिव संजय कुमार ने बताया कि बैठक का कोई निश्चित एजेंडा तय नहीं है, लेकिन परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा सकती है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more