UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

सशस्त्र सेनाओं और अर्द्धसैनिक बलों को फ्लैट खरीद पर 20 प्रतिशत छूट का आदेश जारी


लखनऊ। बोर्ड के आदेश के तहत अब सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों के सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मियों को फ्लैट खरीदने पर आवास विकास परिषद 20 प्रतिशत की छूट देगी। फ्लैट की बुकिंग भी सैनिक परिषद की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लेकर आवास विकास परिषद की ओर से सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।



आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि अभी तक पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत सभी लोगों को लोग 60 दिन में भुगतान कर रहे थे, उनको 15 प्रतिशत की छूट जा रही थी, लेकिन अब सैनिक और पूर्व सैनिकों को इसी अवधि में भुगतान पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।


26 जनवरी को आवास विकास बोर्ड ने दी मंजूरी, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन


61 से 90 दिन में भुगतान करेंगे उनको 15 प्रतिशत और जो 91 से 120 दिन में भुगतान करेंगे उनको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह योजना 31 जनवरी तक लागू है।


योजना का लाभ लेने के लिए सशस्त्र सेनाओं एवं अर्द्धसैनिक बलों के सैनिक परिषद की वेबसाइट www.upavp.in

 पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। बुकिंग के पश्चात आवंटन पत्र जारी होने के पूर्व निर्धारित प्रारूप में सेना में सेवाव्रत या सेवानिवृत्त होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें बुकिंग से 15 दिन का समय प्रदान किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more