UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती का अभिलेख परीक्षण शुरू, 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित


लखनऊ। प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सोमवार से अभिलेख परीक्षण शुरू हुआ। पहले दिन 100 में से 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि इन्हें आगे एक मौका दिया जाएगा।



राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए बुलाया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अलग-अलग काउंटर पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों का विधिवत परीक्षण किया गया। इसके लिए पहले से जारी निर्धारित प्रपत्र पर पूरी तैयारी गई और उनका सत्यापन भी किया गया।


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि अभिलेख परीक्षण 12 फरवरी तक होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more