UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2026

स्थानांतरण से वंचित शिक्षको ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

उरई। भारांक नीति के चलते अंतरजनपदीय स्थानांतरण न होने से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत शिक्षकों ने कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। विधायक ने भरोसा दिया कि शिक्षकों ने वरिष्ठता आधारित अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति लाने के लिए शिक्षकों की यथासंभव मदद की जाएगी।



शिक्षक नेता अनुराग द्विवेदी ने बताया कि जिले के कई शिक्षक 10 वर्षों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस दौरान कई बार स्थानांतरण की नीति आई, लेकिन भारांक नीति के कारण जो सेवा में वरिष्ठ शिक्षक हैं, वे स्थानांतरण से वंचित रह जाते हैं।


उन्होंने कहा कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण से भारांक नीति को समाप्त कर बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के नियम 22 के अनुसार वरिष्ठता आधारित कराया जाए।


इस दौरान वैभव द्विवेदी, विकास दुबे, राहुल यादव, कुलदीप सिंह, आशीष तिवारी, नितिन सोनी आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more