हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 January 2026

वेतन खाते में तीन तरह की सुविधाएं दी जाएंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जो नया वेतन बैंक खाता होगा, उसके तीन मुख्य खंड हैं - बैंकिंग, बीमा और कार्ड। बैंकिंग सुविधा में उन्नत सुविधाओं के साथ जीरो बैलेंस वेतन खाता; मुफ्तआरटीजीएस/एनईएफटी/यूपीआई संग चेक सुविधा; आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए रियायती ऋण; ऋण के प्रसंस्करण शुल्क में छूट और लॉकर किराये पर छूट शामिल हैं।


वेतन खाते में ही 20 लाख तक की अंतर्निहित सावधि जीवन बीमा सुरक्षा व किफायती प्रीमियम पर बीमा कवरेज को बढ़ाने के लिए अतिरक्ति टॉप-अप सुविधा दी जाएगी। कर्मचारी व परिवार के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवरेज में बेस प्लान व अतिरक्ति टॉप-अप सुविधा शामिल है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more