लखनऊ। एआई कार्यक्रम में लखनऊ समेत मण्डल के अन्य जिलों के 33405 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। शासन ने सभी बोर्ड में पढ़ने वाले 11 वीं व 12वीं के छात्र छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पंजीकृत कराने वाले सभी विद्यार्थियों को एआई अवेयरनेस सम्बन्धी 20 घण्टे का कोर्स समय पर पूरा करना होगा। 15 अप्रैल से 20 घण्टे का दिवस वार ऑनलाइन कोर्स शुरू होगा। 60 दिनों तक ऑनलाइन कोर्स की विंडो खुली रहेगी। बता दें कि कोर्स की जानकारी www.tcsion.com/ पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें - जनणना 2027 के संबंध में : जनपद मुजफ्फरनगर का आदेश जारी
ये भी पढ़ें - सोनभद्र की तरह ऐसा आदेश अगर हर जिले के बीएसए जारी कर दें, तो शिक्षा माफियाओं की हिम्मत नहीं होगी लूटने की

