📌उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी,आंकड़े जारी✅
▶️कुल मतदाता- 13 करोड़ 39 लाख,84 हजार,792
▶️पुरुष मतदाता- 7 करोड़,30 लाख,71 हजार,61 (54.54%)
▶️महिला मतदाता- 6 करोड़,9 लाख,9 हजार 525
(45.46%)
@highlight #followerseveryone #up #update #sir
*यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या* *13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.05 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है।*
SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसमें 12,55,56,025 मतदाताओं के नाम थे। इसमें पुरुषों की संख्या 6,88,43,159 और महिलाओं की संख्या 5,67,08,747 थी।
उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं। इसमें पुरुष मतदाता 7,30,71,061 यानी 54.54% और महिला मतदाता 6,09,09,525 (45.46%) हैं। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है।
🗳️SIR पूर्ण मतदाता सूची 2026 जारी : आज ही चेक करें अपना नाम, देखें वेबसाइट लिंक







