तारुन। तारुन ब्लॉक के ग्राम सचिवालयों एवं प्राथमिक विद्यालय पर किशोरी सशक्तिकरण के नाम पर निजी संस्था का अवैध कब्जा है। ग्राम पंचायत सचिवालय परसावा महोला,बालापुर दांदूपुर आदि पर जहां गांव के लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिये ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी, सचिव,पंचायत सहायक आदि बैठकर मामलों को सुनकर त्वरित स्मशाधन करते हैं। वहीं पर इनके एक एक कमरे पर किशोरी सशक्तिकरण के नाम पर प्राइवेट सस्थान के अवैध कब्जे हैं। जबकि प्राथमिक विद्यालय पुरषोत्तम पुर का एक कमरा संस्थान के कब्जे में है।

