10 April 2026

चांदी ₹7,800 टूटी, सोना भी कमजोर

 

चांदी ₹7,800 टूटी, सोना भी कमजोर

नई दिल्ली। गुरुवार को चांदी की कीमत 7,800 रुपये घटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। ऐसा निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के कारण हुआ। चांदी 7,800 रुपये या 3.10 प्रतिशत घटकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया।