30 June 2026

आज टीजीटी-पीजीटी का परिणाम संभावित


प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए चार साल पहले शुरू हुई भर्ती का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी होने की संभावना है।


ये भी पढ़ें - UPTET Admit Card 2026 Date: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड Link, कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

ये भी पढ़ें - जनगणना मानदेय 2026: सभी जिलों में पहुंची धनराशि, तहसील स्तर पर प्रक्रिया शुरू, जल्द हो सकता है भुगतान

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की हर मंगलवार को होने वाली बैठक में परिणाम घोषित करने के लिए औपचारिक सहमति लेकर परिणाम जारी हो सकता है। प्रवक्ता भर्ती के लिए नौ और दस मई को आयोजित लिखित परीक्षा के तीन सप्ताह बाद दो जून को ही परिणाम घोषित कर दिया गया था। इसमें सफल 2253 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 से 27 जून तक पूरा हो गया। इसी बैठक में तीन और चार जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर भी मुहर लग सकती है।