30 June 2026

UPTET ADMIT CARD: टीईटी के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दो से चार जुलाई तक प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रवेश पत्र मंगलवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग ने 22 जून को ही परीक्षा जनपद की सूचना जारी कर दी थी। अब मंगलवार से प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे।

UPTET ADMIT CARD LINK

https://admitcards.upessc.org/

परीक्षा के लिए पंजीकृत 19,94,661 अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कुल 955 केंद्र बनाए गए हैं। दो जुलाई को 9:30 से 12 बजे तथा 2:30 से पांच बजे की दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को 9:30 से 12 बजे की पहली पाली में उच्च प्राथमिक जबकि 2:30 से पांच बजे की दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। चार जुलाई को 9:30 से 12 बजे की पहली पाली में सिर्फ प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें - UPTET Admit Card 2026 Date: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड Link, कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड