लखनऊ। यूपी में मंगलवार को तीन आईएएस और चार पीसीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UPTET 2026: यूपीटीईटी परीक्षा 2 जुलाई से, पेपर लीक रोकने के लिए कड़ी 'मल्टी-लेयर' सुरक्षा
ये भी पढ़ें - UPPSC RO ARO Recruitment 2026: 428 पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, आवेदन की तैयारी शुरू करें
वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही, वर्ष 2012 बैच के विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी डा. दिनेश चंद्र व वर्ष 2018 बैच के अपर आयुक्त झांसी उमाकांत त्रिपाठी सेवानिवृत्त होंगे। प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों में रवि शंकर सिंह, महेश प्रकाश, भगवान शरण व बच्चू सिंह भी मंगलवार को सेवानिवृत्त होंगे। सूत्रों के मुताबिक जल्द प्रशासनिक फेरबदल कर इनके पदों को भरा जाएगा।

