लखनऊ । विद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा संस्थाओं में पढ़ रहीं एक ही गरीब परिवार की दो बहनों में से एक की ट्यूशन फीस सरकार की तरफ से माफ किए जाने या उसकी भरपाई किए जाने के आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस संबंध में की गई घोषणा को शासन स्तर से अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें - UPTET 2026: महिलाओं को दूसरे जिले, पुरुषों को दूसरे मंडल में मिले सेंटर, अभ्यर्थियों में मची खलबली
ये भी पढ़ें - 15000 शिक्षक भर्ती के शिक्षको का चयन वेतनमान और जुलाई इंक्रीमेंट लगने के बाद के वेतन की स्थिति
महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर प्रदेश में यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की कक्षा 9 से 12 तक की बच्चियों का सारा विवरण तलब किया है। दूसरी तरफ पहली जुलाई को इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई गई है।

