30 June 2026

पुरानी नियमावली से भर्ती को दिया ज्ञापन

 प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती की मांग को लेकर युवा मंच ने सोमवार को एडीएम सिटी सत्यम् मिश्र को ज्ञापन दिया।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी

ये भी पढ़ें - 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET करना होगा या नहीं? NCTE के शपथपत्र से स्थिति हुई स्पष्ट

 सत्यम मिश्रा ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से दूरभाष पर वार्ता कर आश्वासन दिया कि पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी कराने के लिए सकारात्मक एवं गंभीर प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान आदि शामिल रहीं।