30 June 2026

तीन दिन के बाद सोने में तेजी लौटी, अब यह हुआ नया भाव


नई दिल्ली, एजेंसी। सर्राफा बाजार में सोमवार को कारोबारियों की ओर से कम कीमत पर लिवाली बढ़ाने के कारण सोने की कीमतों में 1,300 रुपये का सुधार दर्ज हुआ और यह 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोने की चाल के उलट चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई और यह 2,000 रुपये टूटकर 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

ये भी पढ़ें - UP School Heat Action Plan: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में हीट वेव से बचाव के लिए बनेगा एक्शन प्लान, शिक्षकों को मिलेगी विशेष गाइडलाइन

ये भी पढ़ें - नए सिरे से अब तय होगा छात्रों को पढ़ाने का तरीका