30 June 2026

त्रिभाषा नीति दसवीं के मौजूदा सत्र पर लागू नहीं : सीबीएसई




नई दिल्ली, । दसवीं कक्षा के मौजूदा सत्र के छात्रों पर त्रिभाषा नीति लागू नहीं होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि ये छात्र पहले की तरह ही दो भाषाएं पढ़ सकेंगे। वहीं, अगले सत्र से नौवीं कक्षा के छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। इनके लिए तीन भाषाओं में से कम से कम दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य होंगी।

ये भी पढ़ें - UPTET 2026 Update: BSA का बड़ा फैसला, शिक्षकों को परीक्षा देने की सशर्त अनुमति

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar School Timing Changed: 30 जून से सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक खुलेंगे स्कूल

सीबीएसई के अनुसार, सत्र 2026-27 (वर्तमान सत्र) में यदि कोई छात्र पहले से दो विदेशी भाषाएं पढ़ रहा है, तो उसे एक भारतीय भाषा अतिरिक्त रूप से जोड़नी होगी। वर्तमान में कक्षा सात, आठ के विद्यार्थियों ने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, तो उन्हें एक ही भारतीय भाषा अतिरिक्त पढ़नी होगी। इन दोनों बैचों के लिए भी कक्षा 10 तक तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं ली जाएगी।