12 June 2026

आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए नए मानक

CM योगी ने कहा कि यूपी में करीब 72 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) के रूप में संचालित किया जा रहा है।



 केंद्र द्वारा निर्धारित 11.84 लाख व राज्य ने 30.22 लाख रुपये की लागत से 2,000 वर्गफीट में आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का नवीन प्रतिमान अंगीकार किया है। उन्होंने अनुरोध किया कि आंगनवाड़ी भवन निर्माण की निर्धारित लागत का पुनरीक्षण किया जाए तथा वर्तमान में प्रचलित समेकित मद व्यवस्था के स्थान पर इस व्यय का वहन केवल एक मद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक होम राशन की लागत का अंतिम संशोधन वर्ष 2017 में हुआ था। इससे संशोधित करते हुए थोक मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाए।